- Advertisement -
ऊना। उपमंडल हरोली के गांव पोलियां में मार्बल का काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय विपिन कुमार निवासी यूपी के रूप में हुई है। मृतक पिछले काफी समय से इसी में क्षेत्र में रहकर मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विपिन कुमार गांव पोलियां में एक नवनिर्मित घर में मजदूरी करने के लिए आया हुआ था। घर में मार्बल की घिसाई करते समय अचानक मशीन में करंट आ गया। करंट के चपेट में आते ही विपिन कुमार ने शोर मचाया और अचेत होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने मजदूर को अस्पताल पहुंचायाए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी।
कुल्लू। घाटी में मौसम खराब होने के बाद मणिकर्ण के ब्रैहण गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक युवक घायल हो गया है। बेहोशी की हालत में युवक को क्षेत्रिय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर घायल युवक का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार अमर नाथ आज दोपहर जब अपने खेतों की ओर जा रहा था कि अचानक मौसम खराब होने के कारण आसमानी बिजली गिरने से धमाके की चपेट में गयाए अचानक हुए इस धमाके के बाद अमरनाथ कई फीट दूर जा गिरा, जिस कारण उसके पूरे शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में 108 एबुलेंस में अमर नाथ को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमर नाथ की हालत गंभीर बनी हुई है।
- Advertisement -