- Advertisement -
भरमौर। हिमाचल प्रदेश में कई ऐसे दुर्गम क्षेत्र हैं,यहां जान हथेली पर रखकर काम करना पडता है। उन्हीं में से एक है भरमौर-होली-खड़ामुख रोड। जब-जब यहां भू.स्खलन होता है,इस मार्ग को खोलने के लिए मजदूरों को जान हथेली पर रखकर काम करना पडता है। हाल ही में जनजातीय क्षेत्र भरमौर का होली.खड़ामुख सड़क मार्ग भू-स्खलन के चलते सियूर पुल के पास बंद हो गया था। सड़क मार्ग बंद होने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही।
सड़क मार्ग पर हुए भू- स्खलन के कारण मार्ग का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इसे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू बनाने को पीडब्ल्यूडी विभाग की लेबर ने लगातार काम किया। आप इस वीडियो में स्वयं देख सकते हैं कि कैसे जान हथेली पर रखकर काम करना होता है।
- Advertisement -