- Advertisement -
काजा। नौवीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैपियनशिप -2022 गुरुवार को आइस हॉकी रिंक काजा में सम्पन्न हुई। इस समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र सिंह जींदी ने शिरकत की। वहीं कार्यक्रम को विशेष तौर पर वीडियो संदेश के माध्यम केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने संबोधित किया। अनुराग सिंह ठाकुर ने ऑइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया और लाहुल स्पिति को बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि यहां पर हाई एल्टीटयूड स्पोटर्स सेंटर बनने जा रहा है। उसमें आइस हॉकी रिंक होगा। यहां पर हमारे बेटियों को खेलने का और प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलेगा़। भविष्य में देश और प्रदेश के लिए मेडल जितने के अवसर भी मिलेंगे।आइस हॉकी में सुविधाएं कम थी, उसके बावजूद हमारे यहां के बेटे-बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आने वाले सालों में आपके बीच में अवश्य आउंगा ताकि आपके खेल को देखने का मौका मिले और आधारभूत ढांचा मुहैया करवाने का अवसर मिले।
राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैपियनशिप 2022 के समापन समारोह में विजेता केंद्रीय शासित प्रदेश लदाख की टीम रही। इस टीम को स्वर्ण पदक व ट्राफी प्रदान की गई। उप विजेता टीम चंडीगढ़ की रही। जिसे सिल्वर मैडल मिला।। दिल्ली की टीम को तीसरा स्थान हासिल करने पर कांस्य पदक प्रदान किया। चैपियनशिप में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आइस हॉकी एसोसिएशन आफ इंडिया की तरह से सर्टिफिकेट वितरित किए गए। वहीं करमा यीशे खांडो के नाम से शुरू हुए बेस्ट प्लेयर अवार्ड को दिया गया। इस बार स्पीति की दो खिलाड़ियों कुलिंग गांव की रहने वाली थिनले बाग्मो और शलखर गांव की रिगजिन डोलमा को यह अवार्ड दिया गया।
- Advertisement -