- Advertisement -
नई दिल्ली। प्रेग्नेंसी (Pregnancy)के लिए कई तरह के वैज्ञानिक विकल्प आपने पढ़े होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने साइंस (Science) को ही गलत साबित कर दे। जी हां,.. यह मामला सामने आया है बिहार (Bihar) से, जहां की एक महिला 3 महीने की प्रेग्नेंट है और महिला का पति सात महीने से घर के बाहर काम कर रहा है। महिला की प्रेंग्नेंसी की बात जब सामने आई तो उसने दावा किया वह अपने पति से रोजाना फ़ोन पर बात करती थी और उसका पति रोज सपने में आकर उसको प्यार करता था इस वजह से वह Pregnant हुई है। महिला का यह अजीब तरह का दावा अब चर्चा का कारण बना हुआ है।
हैरान कर देने वाला यह मामला बिहार के भागलपुर का है। 7 महीने से घर से बाहर पति जब दुर्गापूजा पर घर लौटा, तो इसे पता चला कि उसकी पत्नी तीन महीने की प्रेग्नेंट है। महिला जिस तरह का दावा कर रही है उसको जानने के बाद वह उसे साथ रखने को तैयार नहीं हैं। शख्स की बहन ने पुलिस से शिकायत कर बच्चे के डीएनए टेस्ट की मांग की है। वहीं महिला की कॉल डिटेल्स को जब जांचा गया तो उसमें एक युवक का नंबर मिला। पति का कहना है कि यह बच्चा भी उसी युवक का हो सकता है। इस मामले में अभी जांच की जा रही है।
- Advertisement -