- Advertisement -
नई दिल्ली। Pakistan भले ही दुनिया को अपनी अच्छी छवि दिखाने का नाटक करता रहता हो, लेकिन उसकी सच्चाई गाहे-बगाहे हर किसी के सामने आ ही जाती है। ताजा मामले में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान की एक Lady singer को सरेआम गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि महिला छह महीने की गर्भवती थी। इंटरनेट पर वायरल वीडियो सिंध प्रांत का बताया जा रहा है, जहां एक कार्यक्रम में Lady singer परफॉर्मेंस दे रही थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 24 साल की Lady singer समीना सिंधु को स्टेज पर ही गोली मार दी गई। जानकारी के मुताबिक, तारीक अहमद जटोई ने सिंगर को गाने के लिए खड़े होने को कहा था। Lady singer समीना सिंधु ने उसे बताया कि वह अपना परफॉर्मेंस दे चुकी है।प्रेग्नेंट होने की वजह से वह ज्यादा देर तक खड़ी नहीं हो सकती। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और नशे में तारीक ने महिला पर गोली चला दी। हालांकि वीडियो में देखा जा रहा है कि महिला को जिस समय गोली मारी गई, उस समय वह मंच पर गाना गा रही थी।
- Advertisement -