-
Advertisement
बदमाशों ने लाखों रुपए कीमत वाली टमाटर से भरी गाड़ी चुरा ली
टमाटर की भी डकैती होने लगी है,ऐसा पहले तो कभी नहीं हुआ था। लेकिन जैसे ही टमाटर की कीमतें बढ़ी तो इस तरह का मामला सामने आया है जिसमें बदमाशों ने टमाटर से भरी गाड़ी (Tomato laden vehicle stolen) ही चुरा ली। इसमें लाखों रुपए कीमत के टमाटर भरे हुए थे। पुलिस के पास मामला पहुंचा तो सीसीटीवी खंगालने का काम शुरू हुआ। मामला बेंगलुरु (Bangalore) से जुड़ा हुआ है।
टमाटर से लदी गाडी कार से टकराई
जानकारी के मुताबिक चित्रदुर्ग जिले के हिरियुर से एक किसान शनिवार मध्य रात्रि के करीब लाखों रुपए के टमाटर बोलेरो गाड़ी में भरकर कोलार मार्केट ले जा रहा था। मार्केट जाते हुए बोलेरो गाड़ी रोड पर एक कार से टकरा गई। टक्कर में कार का शीशा टूट गया। इस पर कार सवार और बोलेरो ड्राइवर का झगड़ा हो गया। कार चालक (Car Driver) दोनों से नुकसान के बदले 10 हजार रुपए की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि कार चालक जबरन बोलेरो के ड्राइवर और किसान को बुधिगेरे नामक जगह ले गया और वहां से फरार हो गया।
पुलिस कर रही जांच
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जब दोनों वापस अपनी बोलेरो गाड़ी के पास पहुंचे तो वहां टमाटर (Tomatoes) से लदी बोलेरो गाड़ी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस (Police) से इसकी शिकायत की। शिकायत में बताया गया कि गाड़ी में 210 कैरेट टमाटर भरे हुए थे, जिनकी कीमत दो लाख रुपए के आसपास थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
