- Advertisement -
मुंबई। मुंबई में चल रहे फैशन वीक में यूं तो हर रोज फैशन का मेला लगता है लेकिन इस वार का फैशन वीक कुछ अलग ही था। फैशन वीक के पहले दिन जहां फिल्मस्टार्स की ग्लैमरस बनें शो में फैशन का जलवा दिखा वहीं दूसरे दिन ट्रेडिशनल अवतार में हसीनाओं ने रैम्प वॉक किया। इस फैशन शो में रेड लाइट एरिया से जुड़ी लड़कियों के लिए ये खास मौका था।
लक्मे फैशन वीक के दूसरे दिन ‘क्रांति’ नामक एनजीओ ने इन लड़कियों को फैशन के रंगों से रुबरु करवाया। रेड लाइट एरिया से जुड़ी इन लड़कियों को फैशन डिजायनर मनदीप नेगी के शो में शामिल होने का मौका मिला। इस शो में डिजाइनर ने फैशन के जरिए इन लड़कियों के दर्द और तकलीफों की ओर ध्यान खीचनें की कोशिश की। शो के दौरान इन लड़कियों ने अपनी आपबीती भी बताई। इस मौके पर शबाना आजमी भी पहुंची थीं और इस दौरान वो समाज की व्यवस्था पर बिफर पड़ी। शबाना ने कहा कि इन बच्चियों के साहस को सलाम है। इतना सब कुछ होने के बावजूद उनमे कितनी जिंदादिली है। समाज इनके प्रति अपनी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ सकता। उन्होंने कहा कि ये सारे स्टिग्मा को तोड़ते हुए आगे आई है। यह हमारी ही बच्चियां है और इन्हें पढ़ा लिखाकर मुख्य धारा में लाने की जरूरत है। मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक के दूसरे दिन एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी रैम्प वॉक किया। यह रैम्प वॉक बाकी रैम्प वॉक से काफी डिफरेंट, यूनीक और स्पेशल था। इसमें बॉलीवुड की हसीना प्रीति ट्रेडिशनल अवतार में दिखीं। प्रीति जिंटा जैसे ही रैम्प पर उतरी तो सबकी नजर उनपर ही थी।
- Advertisement -