- Advertisement -
Lalu Prasad discharged from AIIMS: नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष Lalu Prasad Yadav को AIIMS से छुट्टी दे दी गई है। Lalu Prasad Yadav को रांची अस्पताल वापस भेज दिया गया है। चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे लालू यादव का पिछले एक महीने से AIIMS में किडनी और दिल से जुड़ी कई बीमारियों का इलाज चल रहा था। सोमवार को उन्हे अचानक AIIMS से छुट्टी दे दी गई। Lalu Prasad Yadav चारा घोटाला में दोषी करार दिए जाने के बाद से ही रांची की जेल में बीमार चल रहे थे इसलिए उन्हें मेडिकल ग्राउंड पर रांची के अस्पताल से दिल्ली के AIIMS रेफर किया गया था।
जब रांची जाने के लिए लालू AIIMS से व्हील चेयर पर बाहर निकले तो उन्होंने कहा कि यह मेरे साथ नाइंसाफी है। मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है ऐसे में मेरा रांची भेजा जाना राजनीतिक पार्टियों की साजिश है। Lalu Prasad Yadav ने AIIMS प्रशासन को पत्र लिखकर रांची न जाने की बात कही थी। उन्होंने लिखा था कि मैं ऐसी जगह भेजा जा रहा हूं जहां स्वास्थ्य सुविधाएं मौजूद नहीं है। जब तक मैं पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता, तब तक मुझे यहीं रखकर मेरा इलाज किया जाए। अगर मुझे रांची मेडिकल अस्पताल भेजा जाता है और इससे मेरे जीवन पर कोई खतरा पैदा होता है तो इसकी जवाबदेही आप सब पर होगी।
उधर, AIIMS ने बयान जारी कर कहा है कि Lalu Prasad Yadav को उनकी गंभीर बीमारियों के मैनेजमेंट के लिए AIIMS भेजा गया था। अब वह बिल्कुल फिट हैं। उनकी बीमारियां नियंत्रण में हैं इसलिए उन्हें रांची मेडिकल कॉलेज वापस भेजा जा रहा है जहां उनकी पुरानी बीमारियों का इलाज संभव है। इससे पहले बीमार Lalu Prasad Yadav से मिलने सोमवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे। राहुल और लालू की करीब आधे घंटे बातचीत भी हुई, दोनों की इस मुलाकात के कई मायने लगाए ही जा रहे थे कि Lalu Prasad Yadav के मेडिकल ग्राउंड पर एक बार फिर रांची भेजे जाने की खबर आई।
- Advertisement -