- Advertisement -
रांची। चारा घोटाले के मामले में फंसे बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को रांची की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया। लालू को उनके बेटे की शादी के सिलसिले में 10 मई को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी।
बाद में झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें 30 अगस्त तक सरेंडर करने को कहा था। अब वह करीब 110 दिन बाद वह जेल लौटे हैं। जेल जाने के बाद उन्हें रांची के रिम्स में शिफ्ट किया जा सकता है।
सरेंडर करने से पहले लालू यादव ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है, जो भी कोर्ट का आदेश होगा वह उसका पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी कोई इच्छा नहीं है। हालांकि, लालू ने कहा कि रिम्ज़ अस्पताल में सुविधाओं की कमी है, वहां पर इन्फेक्शन फैला हुआ है।
- Advertisement -