Home » हिमाचल » त्रिलोकपुर मेले में पहाड़ी दरकी, 1 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल, एक को चोटें
त्रिलोकपुर मेले में पहाड़ी दरकी, 1 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल, एक को चोटें
Update: Monday, October 15, 2018 @ 10:33 AM
नाहन। मशहूर धार्मिक स्थल त्रिलोकपुर में मेले के दौरान पहाड़ी दरकने से एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। भूस्खलन होते ही थोड़ी देर के लिए भगदड़ मच गई।
जानकारी के अनुसार महामाया बाला सुंदरी मंदिर में माथा टेक कर वापिस जा रहा एक व्यक्ति भूस्खलन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम अशोक कुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी डड़वी शाहबाद हरियाणा था। भूस्खलन के चलते वह मलबे के साथ सडक़ किनारे करीब 25 फुट डंगे में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने उसे कालाअंब अस्पताल पहुंचाया। भूस्खलन से रेहडी लगाने वाली शाहनवाज को भी चोटें लगी है। पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में पांच रेहडी वालों की रेहडियां भी चपेट में आकर नष्ट हो गई। हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर बबीता राणा ने बताया कि भूस्खलन से 5 रेहडियां नष्ट हो गई हैं।