-
Advertisement
रूपाजनी गांव में हुआ भूस्खलन, बाल-बाल बचा परिवार
कुल्लू। प्रदेश में लगातार भूस्खलन (Landslide) की घटनाएं हो रही हैं। अब कुल्लू (Kullu) जिला में तीर्थन घाटी (Tirthan Ghati) के गुशैनी पेखड़ी सड़क मार्ग पर दिन के समय रूपाजनी गांव के पास भारी भूस्खलन हुआ है। इस कारण एक गौशाला ढह चुकी है। सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरी हुई हैं। वहीं एक रिहायशी मकान को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। मगर जानमाल की क्षति नहीं हुई है। इससे एक परिवार बाल-बाल बच गया।
यह भी पढ़ें:भूस्खलन ने तबाह किए तीन मकान, बच्चे तक तिरपाल में काट रहे रातें

वहीं गुशैनी बठाहड़ सड़क मार्ग (Bathar Road) पर भी कैंची मोड़ के पास पहाड़ी दरक गई है। जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानें टूटकर फ्लाचन नदी में गिर गई हैं। मगर यहां भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय निवासी परश रामए योगराज और हरीश का कहना है किघाटी के दूर दराज ग्राम पंचायत पेखड़ी (Gram Panchayat Pekhdi) की हजारों आबादी को जोड़ने वाला नौ किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग भी इस समय खस्ताहाल स्थिति में हैण् रख रखाव के अभाव में इस सड़क की दशा दिन प्रति दिन खराब होती जा रही हैण् अभी तक इस पहाड़ी सड़क मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग या पैराफिट और पानी के लिए निकासी नालियों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।फ कई स्थानों पर बड़ी चट्टानें खतरनाक तरीके से अभी भी पड़ी हुई हैं जिससे लोगों को अपनी जान माल का खतरा बना हुआ है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



