-
Advertisement

हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही, 150 से ज्यादा सड़कें बंद, परेशानी में लोग
शिमला। हिमाचल में सोमवार को ऑरेंज अलर्ट के पूरा दिन प्रदेश भर में झमाझम बारिश (Rain) होती रही। राजधानी शिमला (Shimla) समेत अन्य भागों में रविवार देर रात से बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते प्रदेश भर में जगह जगह भूस्खलन हुए हैं। जिसके कारण प्रदेश में 150 से ज्यादा सड़कें (Road) और 273 बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं। सोमवार शाम तक 100 से ज्यादा रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हुई है। सबसे ज्यादा सड़कें कुल्लू व चंबा जिले में प्रभावित हैं। भूस्खलन (Landslide) से शाहपुर की बोह घाटी को जोड़ने वाली सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उधर, लारजी-सैंज भी मार्ग के चलते बाधित हो गया है। सड़कें अवरुद्ध होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कांगड़ा जिले में भी भारी बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 और 19 अगस्त को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। वहीं भारी बारिश से प्रदेश के नदी नाले उफान पर बह रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण बांधों से पानी का छोड़ा जाना भी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार प्रदेश में छोटे.बड़े 21 बांध हैं। इनमें से 19 बांधों में जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में इन बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें: Breaking: मनाली में नाले पर बना अस्थायी पुल टूटा, दो लोग बहे; तलाश में जुटी पुलिस
मानसून सीजन में अब तक 200 की मौत, 800 लापता
प्रदेश में इस मानसून सीजन (Monsoon Season) में अब तक 200 लोगों को विभिन्न तरह के हादसों में अपनी जान गंवानी पड़ी है। 377 लोग घायल हुए हैं और 800 लापता हैं। इसी तरह से 116 पशुओं की भी मौत हुई है। प्रदेश भर में इस मानसून सीजन में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बीते एक सप्ताह में ही 360 करोड़ रुपए से ज्यादा की सरकारी व गैर सरकारी संपत्ति तबाह हो चुकी है। पूरे मानसून सीजन के दौरान 1000 करोड़ रुपए की चपत लग गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) को सबसे ज्यादा 569 करोड़ और जल शक्ति विभाग को 409 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group