-
Advertisement

लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकी Abu Katal खल्लास,आतंकी हाफिज सईद का था करीबी
Terrorist Abu Katal Killed : लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकी अबू कताल (Abu Katal) पाकिस्तान में मारा गया है। पाकिस्तान के पंजाब जिले में शनिवार रात अनजान हमलावरों ने गोली मारकर उसकी ह#त्या कर दी। अबू कताल 26/ 11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी था। कताल लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख सदस्य था और जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir)में कई हमलों की साजिश रचने के लिए पहचाना जाता था। बीते वर्ष नौ जून को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिवखोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हमले में भी कताल का हाथ था। इसमें 10 लोगों की जान चली गई थी।
Lashkar-e-Taiba terrorist Abu Qatal, kin of 26/11 Mumbai terror attack mastermind Hafiz Saeed, gunned down in Pakistan by unidentified gunman.
Lashkar chief Hafiz Saeed's nephew Abu Qatal SHOT DEAD by 'Unknown gunmen' in Pakistan 🇵🇰#HafizSaeed | #Terrorist pic.twitter.com/omFFlrUw0z
— Sumit (@SumitHansd) March 16, 2025
इससे पहले खबरें आ रही थी कि आतंकी हाफिज सईद (Terrorist Hafiz Saeed) का गेम ओवर हो चुका है, पाकिस्तान में इस बात के चर्चे खूब रहे। हाफिज सईद भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और पाकिस्तानी हैंडल पर हाफिज सईद (Hafiz Saeed) पर हमले का दावा किया जा रहा था। एक्स पर तो हाफिज सईद ट्रेंड कर रहा है, कई अकाउंट से दावा किया गया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में झेलम इलाके में जमात-उद-दावा मुखिया और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद मारा गया है, हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई। बाद में पता चला कि लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) का मोस्ट वांटेड आतंकी अबू कताल मारा गया है।
-पंकज शर्मा