- Advertisement -
नई दिल्ली। हरियाणा के पलवल जिले की एक मस्जिद जांच एजेंसियों की जांच के घेरे में आ गई है। एनआईए की जांच में पता चला है कि जिले की एक मस्जिद को बनवाने के लिए लश्करे तैयबा का पैसा लगा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के अधिकारियों ने 3 अक्टूबर को पलवल के उत्तरा गांव में खुलाफा-ए-रशीदीन मस्जिद की जांच की थी।
एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, मस्जिद को बनवाने में पाकिस्तान में बैठे आतंकी हाफिज सईद के नेतृत्व वाले संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने फंडिंग की है। NIA ने टेरर फंडिंग के मामले में दिल्ली में मस्जिद के इमाम मोहम्मद सलमान सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि पलवल के स्थानीय लोगों का कहना है कि मस्जिद विवादित जमीन पर बनी है, लेकिन उन्हें सलमान के लश्कर से लिंक की जानकारी नहीं है।
एनआईए ने 26 सितंबर को सलमान (52), मोहम्मद सलीम और सज्ज अब्दुल वानी को लाहौर के फलाह-ए-इंसानियायत फाउंडेशन (एफआईएफ) से फंड लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, सलमान दुबई में रहने के दौरान, लश्कर के संपर्क में था। उसे फलाह-ए-इंसानियायत फाउंडेशन का पैसा मिल रहा था। इस फाउंडेशन ने पलवल में मस्जिद बनाने के लिए सलमान को 70 लाख रु दिए। यहां तक की उसकी बेटियों की शादी के लिए भी उसे पैसा मिला।
- Advertisement -