- Advertisement -
मियामी। अमेरिका के मियामी एक्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर एक छोटे प्लेन को कबाड़ में डालने से पहले क्रेन की मदद से उड़ाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्लेन के आखिरी उड़ान का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
वीडियो किसी इंसान की आखिरी ख्वाहिश पूरी होने का अहसास दिला रहा है और यूजर वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर वाइस एविएटर नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। अकाउंट को डेनिअल गोंजालेज मैनेज करते हैं। डेनिएल ने पोस्ट के साथ लिखा है कि ये वीडियो ओरिजनल तौर पर उनके एक दोस्त ने फेसबुक पर डाला था, लेकिन इसने उनको इतना भावुक कर डाला कि वो इसे शेयर करने से खुद को रोक ना सके। डेनियल ने उस अनुभव को साझा किया है जिसके तहत आखिरी बार इस प्लेन को क्रेन की मदद से उड़ाया गया और उसके बाद उसे स्क्रेप में डाल दिया गया। यह प्लेन की आखिरी उड़ान थी जो यात्रियों के बजाए प्लेन के लिए ही थी।
- Advertisement -