- Advertisement -
मुंबई। कोरोना (Corona) से उभर के बाद स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत फिर से बेहद गंभीर गंभीर हो गई है। उन्हें फिर से वेंटिलेटर (Ventilator ) पर शिफ्ट किया गया है। लता जी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही राजठाकरे अस्पताल पहुंच गए हैं। आपको बताते चलें कि कोरोना संक्रमित होने के बाद लता जी को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया था। 92 साल की लताजी तभी से आईसीयू में हैं।
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी ने बताया कि लताजी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। डॉक्टर्स (Doctors) की एक टीम 24*7 उनकी निगरानी कर रही है।
कुछ दिनों पहले ही लता मंगेशकर के निधन की अफवाहें सामने आईं थीं। इसके बाद उनके ट्विटर हैंडल (Twitter Handle) से ट्वीट कर परिवार वालों ने कहा कि कृपया झूठी खबरों पर ध्यान न दें और इन खबरों पर विराम लगा देना चाहिए। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के प्रतीत समदानी ने अपडेट दिया है। दीदी की तबियत में सुधार दिख रहा है और उनका इलाज ICU में चल रहा है। हम उसके शीघ्र स्वस्थ होने और घर वापसी की कामना करते हैं।
पांच दिन पहले मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र (Maharashtra) के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि मैंने लता जी का इलाज कर रहे डॉक्टर्स से बात की। वह रिकवर कर रही हैं। उन्होंने कोरोना और निमोनिया (Pneumoniae) को मात दे दी है। वह पहले वेंटिलेटर पर थीं, लेकिन आज उनका वेंटिलेटर भी हटा दिया गया है। अब उन्हें सिर्फ ऑक्सीजन दिया जा रहा है। लता जी ने अपनी आंखें खोली हैं और डॉक्टर्स से बात भी कर रही हैं। कोरोना के कारण वह थोड़ी कमजोर हो गई हैंए लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार है।
- Advertisement -