- Advertisement -
मुंबई। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)को रविवार देर रात सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अभी कुछ देर पहले लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार हुआ है और डॉक्टरों को दिखाने के बाद उन्हें वापस घर ले जाया गया है।
बताया गया है कि उन्हें रात दो बजे अस्पताल लाया गया। उस वक्त उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में दाखिल किया गया था। उनकी हालत स्थिर होने के बाद ही उन्हें घर भेजा गया है। लता मंगेशकर को भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के जैसे तमाम पुरस्कार अब तक मिल चुके हैं। ऐसी सैकड़ों फिल्में हैं, जिनमें लगा मंगेशकर ने गाने गाए हैं।
- Advertisement -