-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2021/06/jokes.jpg)
एक लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया…
एक लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया…
उसने लडक़ी से जनरल नॉलेज का एक सवाल पूछा…
लड़का: दुनिया में कितने देश हैं ?
लड़की: केवल एक भारत.
लड़का: तो बाकी क्या हैं?
लड़की: विदेश..
मम्मी: अपनी कामवाली की बेटी IAS बन गई है…
और ड्राइवर का बेटा इंजीनियर…
तू क्यों नहीं पढ़ता ?
बेटा: मम्मी आप भी कामवाली बन जाओ
और पापा को ड्राइवर,
मैं भी IAS बन जाऊंगा…
भाभी- बताओ पजामा और प्लाजो 2 भाई हैं…
और दोनों में क्या अंतर है ?
देवर– एक सरकारी स्कूल में पढ़ा है
और दूसरा कॉन्वेन्ट में…
एक औरत का पति खो गया और अपनी सहेली के साथ FIR कराने गई…!
.
पति के हुलिये में लिखा…! बहुत सुंदर…
नीली आँखें… छह फ़िट लम्बा… जीन्स टी-शर्ट पहने…!
.
उसकी सहेली ने टोका…!
तेरा पति तो ठिगना, गंजा और भैंगा है, तू ये क्या लिखवा रही है…?
.
औरत ने कहा…! जो गया सो गया… आएगा वो तो ढंग का हो…!
टीचर: राजू अपने पिताजी का नाम अंग्रेजी में लिखो….
राजू: ब्यूटीफुल रेड मेल अन्डरवियर
टीचर: ये क्या बदतमीजी है।
राजू मासूमियत से बोला:
मास्टर साहब मेरे पिताजी का नाम सुन्दर लाल चड्ढा है।
शराबी बोला…..मैं लंगड़ा हो गया हूं….
एक शराबी अपना एक पैर फुटपाथ पर और एक सड़क पर रखकर टेढ़ा-मेढ़ा चल रहा था।
एक पुलिसवाला यह देखकर बोला –
इतनी शराब क्यों पी जो ऐसे चल रहे हो ?
शराबी जल्दी से सीधा होकर बोला –
धन्यवाद, जो आपने बता दिया
कि मैंने पी रखी है,
वरना मैं तो समझ रहा था कि मैं लंगड़ा हो गया हूँ….
Tags