-
Advertisement
एक बहुत ही कमजोर लड़का बाजार से जा रहा था…
Last Updated on October 16, 2020 by Vishal Rana
पत्नी सर्दी जुकाम बुखार से परेशान थी
तो पति ने सोचा आज मैं ही चाय बनाकर पिला देता हूं….
पति : शोना, सारा किचन छान मारा, कहां रखा है चाय पत्ती का डिब्बा?
पत्नी- तुम मर्दों को कोई काम कह दो तो जैसे पहाड़ टूट पड़ता है,
सामने पड़ी चीज़ नज़र ही नहीं आती,
वो बर्तनों वाली अलमारी खोलो, उसके मिर्च मसाले वाले खानों में जो बिस्कुट का डिब्बा पड़ा है,
जिसपर नमक लिखा है, उसमें चाय की पत्ती है।
एक पंचायत ऑफिस के बाहर लिखा था…
कि अंगूठा लगाने के बाद अंगूठे पर लगी स्याही को दीवार पर ना पोंछें।
किसी ने नीचे बड़ा अच्छा वाक्य लिख दिया
कि अरे ऊपर लिखी सूचना पढ़ना आती तो अंगूठा लगाते ही क्यों?
एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई…!
मेरी तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली
….
“चल अब फोन रखती हूं.., लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है..,
देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो… बाय सी यू…”,,
मैं कुछ बोलता इससे पहले ही वह बोली : सॉरी अंकल,
मेरी सहेली बहुत बातें करती है, मुझे फोन रखना था इसलिए झूठ बोलना पडा…!
भगवान की कसम….
आज तक इतनी इज्जत से किसी ने बेइज्जत नहीं किया…!!
एक बहुत ही कमजोर लड़का बाजार से जा रहा था…
तभी वहां से एक लड़की अपनी गाड़ी लेकर जा रही थी।
लड़की ने गाड़ी रोकी और लड़के को गाड़ी में बैठने को कहा तो लड़का खुश हो गया
लड़का सोचने लगा कि काश! इसे मैं पसंद आ जाऊं।
लड़की ने घर जाकर उसे एक कमरे में बैठा दिया
और अंदर से अपने बच्चों को ले आई और कहा कि देखो बच्चों
अगर आप ठीक से खाना नहीं खाओगे तो बिलकुल ऐसे हो जाओगे।
Tags