-
Advertisement
शादी का निमंत्रण पत्र पढ़कर दिमाग सुन्न हो गया…..
Last Updated on May 28, 2021 by Vishal Rana
एक औरत का पति खो गया और अपनी सहेली के साथ FIR कराने गई…!
पति के हुलिये में लिखा…! बहुत सुंदर… नीली आँखें… छह फ़िट लम्बा… जीन्स टी-शर्ट पहने…!
.
उसकी सहेली ने टोका…! तेरा पति तो ठिगना, गंजा और भैंगा है, तू ये क्या लिखवा रही है…?
.
औरत ने कहा…! जो गया सो गया… आएगा वो तो ढंग का हो…!
एक लड़की ने फेसबुक पर स्टेटस डाला….
हाथ पर मच्छर ने काट लिया….. इस पर आए लड़कों के कमेंट्स-
लड़का 1 : ओह माई गॉड! तुम ठीक तो हो ना, सनशाइन?
लड़का 2 : मैं उस कमीने मच्छर का खून पी जाऊंगा।
लड़का 3 : ऐसे मच्छरों को तो पैदा होने का हक ही नहीं होना चाहिए।
लड़का 4 : तुम मुझे उसका पता बताओ, मैं देखता हूं उसे..
लड़का 5 : प्लीज बेबी, अपना ख्याल रखा करो..
लड़का 6 : मैं अभी आता हूं घर, प्लीज हॉस्पिटल चलो…इंफेक्शन हो सकता है।
लड़का 7 : वो मच्छर पैदा होते ही क्यों नहीं मर गया.
.
अब लड़के ने यही स्टेटस फेसबुक पर डाला,
हाथ पर मच्छर ने काट लिया…
इस पर आए कमेंट्स…
लड़का 1 : क्यों बे, नाली के पास सो रहा था क्या?
लड़का 2 : साले तू भी उसको काट लेता,हिसाब बराबर?
लड़का 3 : रजाई ओढ़कर सोया कर बेवकूफ आदमी
लड़का 4 : फटी मच्छरदानी में सोएगा तो यही होगा।
लडका 5 : कछुआ छाप जलाया कर भिखारी…..
टीचर: राजू अपने पिताजी का नाम अंग्रेजी में लिखो।
राजू: ब्यूटीफुल रेड मेल अन्डरवियर
टीचर: ये क्या बदतमीजी है।
राजू मासूमियत से बोला: मास्साब मेरे पिताजी का नाम सुन्दर लाल चड्ढा है।
आज एक शादी का निमंत्रण पत्र आया.. पढ़कर दिमाग सुन्न हो गया….
नियम-शर्तें कुछ इस प्रकार थी.
आप सपरिवार ना पधारें, अकेले ही आने का कष्ट करें
स्वच्छता का ध्यान रखें, और अपना मास्क कतई न उतारें
अनावश्यक किसी वस्तु को हाथ न लगाएं
वर-वधु को आशीर्वाद दूर से ही दें. उनके पास आकर फोटो खिंचवाने की कोशिश न करें
हर स्थान पर सामाजिक दूरी बना कर रखें।
व्यवहार का पैसा ‘काउंटर नम्बर 1 पर’ जमा कराकर
पावती लेकर या ऑन लाइन पेमेंट का
स्क्रीन शॉट दिखाकर
‘काउंटर नंबर 2 से’ अपना भोजन का पैकेट प्राप्त करें ,
व घर जाकर शांति पूर्वक भोजन का स्वाद लें.
हार-फूल कतई ना लाएं. उसका पैसा ‘काउंटर नंबर 3 पर’
या…ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
नोट
आपको मजबूरीवश बुलाया गया है.
क्योंकि हमने भी आपके यहां लिफाफा दिया था।
सड़क पर एक लड़की चक्कर खाकर गिर पड़ी..भीड़ इकट्ठी हो गई..
एक पंडित टाईप ताऊ भी देखने लगा और चिल्लाया….
कोई नींबू सोडा लाओ रे….
एक लड़का भगकर 20₹ खर्च करके नींबू सोडा ले आया..
ताऊ नींबू सोडा खुद ही पी गया और बोला…
मेरे तो ऐसे हादसे देख कर जी घबराता है..
Tags