-
Advertisement
लड़की – मुझे अमीर लड़के बहुत पसंद हैं…!
Last Updated on January 31, 2021 by Vishal Rana
पत्नी टेबल पर चढ़ कर घर साफ करते-करते गाना गा रही थी…!!!
अगर तुम मिल जाओ… जमाना छोड़ देंगे हम…!
.
तभी पति ने भी गाना शुरू किया…
अगर तुम गिर जाओ… दूसरी ढूंढ लेंगे हम…!
.
बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है…!!!
क्लास में मास्टर जी ने बच्चों से पूछा…
बताओ, कांटों भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा…?
.
पति, पत्नी, भाई, बहन, मां-बाप, प्रेमी, प्रेमिका या दोस्त…?
.
पप्पू खड़े होकर बोला – सर चप्पल…!
.
फिर मास्टर जी ने भी चप्पल से की पप्पू की पिटाई…
एक गुमनाम शायर…
कितना दर्द है मोहब्बत में!
तन्हाई अलग…
जुदाई अलग…
बेवफाई अलग…
.
और
.
बीवी को पता चल जाए तो कुटाई अलग…!!!
डॉक्टर – मोटापे का एक ही इलाज है…
.
चिंटू – क्या डॉक्टर…?
.
डॉक्टर – तुम रोज एक रोटी खाओ।
.
चिंटू – ये एक रोटी खाने के बाद खानी है या खाने से पहले…?
डॉक्टर साहब बेहोश….!!!
लड़का – तुमसे कुछ कहना था, कहूं…?
लड़की – हां बोलो…
.
लड़का – मैं तुमसे प्यार करता हूं…
.
लड़की – करो… करो…
मैं भी किसी से करती हूं,
सब किसी न किसी से करते हैं…!!!
.
लड़का बेहोश…!
पत्नी – क्या हुआ, क्यों उदास बैठे हो?
.
पति – अरे यार पूछो मत, कल रात को न्यूज चैनल वाली बोली थी-
‘आइए हम आपको सीधे दिल्ली लेकर चलते हैं…’
.
बस…
.
तब से तैयार होकर बैठा हूं, अभी तक नहीं आई…!!!
लड़की – मुझे अमीर लड़के बहुत पसंद हैं…!
.
लड़का – अच्छा…
.
लड़की – हां…
.
लड़का – अच्छा तो फिर बाद में बात करता हूं,
थोड़ा हेलीकॉप्टर अंदर कर दूं, बाहर गली में खड़ा है…!!!
पत्नी – अगर मैं वक्त होती तो लोग मेरी कितनी कदर करते…
पति – नहीं, लोग तुम्हें देखकर डर जाते…
.
पत्नी – वो क्यों…?
.
पति- लोग कहते देखो, ‘बुरा वक्त आ रहा है’…!!!