- Advertisement -
गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर के बटाला स्थित पटाखा फैक्ट्री धमाका मामले में कार्रवाई करते हुए गुरदासपुर उप आयुक्त कार्यालय के 3 तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इन कर्मचारियों के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने के चलते ये एक्शन लिया गया है। निलंबित किए गए अधिकारियों में एक 1 अधीक्षक और 2 क्लर्क स्तर के कर्मचारी हैं। सितंबर के पहले हफ्ते में बटाला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 23 लोगों की जान चली गई थी।
इस घटना के बाद गुरदासपुर जिला प्रशासन ने इलाके में 6 अवैध पटाखा फैक्ट्रियों और अवैध स्टोर्स को सील कर दिया था। बता दें कि ये धमाका (Blast) इतनी जोर से हुआ था कि वहां आसपास की कई बिल्डिंग को भी इससे नुकसान हुआ था। घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर स्थित मॉल के तीन फ्लोर के शीशे टूट गए। वहीं, एक अन्य शोरूम को भी नुकसान हुआ था। धमाके के कारण फैक्ट्री के बाहर खड़ी एक कार भी उछल कर नाले में जा गिरी थी।
- Advertisement -