- Advertisement -
एक साल की डेटिंग, 71 साल की शादीशुदा जिंदगी और फिर एक साथ मौत। ऐसा हुआ है जर्मनी (Germany) में, 94 साल के हर्बट और 88 साल की मर्लिन फ्रांसिस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों की मौत में मात्र 12 घंटे का अंतर था। जानकारी के अनुसार, हर्बर्ट डेलाइगल की कहानी लगभग 72 साल पहले शुरू हुई थी। उस वक्त डेलाइगल 22 साल के थे, जबकि मर्लिन 16 साल की थी।
मर्लिन कैफे (Cafe) में काम करती थी और हर्बर्ट अपने किसी दोस्त से मिलने के लिए वहां गए थे। उनकी नजर मर्लिन पर पड़ी, और पहली ही नजर में वह उनको भा गई। हर्बर्ट ने उसे डेट पर चलने के लिए पूछ लिया और मर्लिन ने हां कर दी। एक साल तक ऐसा ही चलता रहा, बाद हर्बर्ट ने मर्लिन को शादी के लिए प्रपोज किया और इस तरह से दोनों ने शादी (Marriage) कर ली। शादी के बाद मर्लिन ने पति के साथ जर्मनी में वक्त बिताया, उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध (Second World War) के दौरान सेना में सेवा भी दी थी। हर्बर्ट ने कोरिया और वियतनाम में भी नौकरी की और 22 साल की सेवा के बाद सेना से रिटायर हो गए। इसके बाद ये दोनों छह बच्चों और 16 पोते-पोतियों के साथ 25 सदस्यों के साथ रहते थे। बीते शुक्रवार को दोनों की मौत (Death) हो गई।
- Advertisement -