- Advertisement -
नई दिल्ली। अब तक तो आपने सिर्फ बड़ी स्क्रीन के ही लैपटॉप (laptop) देखे होंगे लेकिन आपको शायद इस बात की जानकारी नहीं होगी कि दुनिया में महज 1 इंच की स्क्रीन का लैपटॉप भी है। इसको आप बड़ी आसानी से इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस लैपटॉप का इस्तेमाल अमेरिका के आईटी इंजीनियर पॉल क्लिंगर ने किया है। इस लैपटॉप नाम ThinkTiny रखा गया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से इस लैपटॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सेक्स सिमुलेटर ऐप: कर सकता है आपको ब्लैकमेल, भेजते हैं ऐसे मेसेज
इस लैपटॉप में कीपैड के बीच में लाल कलर का ट्रैकपॉइंट स्टाइल कर्सर कंट्रोलर दिया गया है। बताया जाता है इसे बनाने में सात दिन और 85 डॉलर खर्च हुए हैं। इसको बनाने के लिए 3D प्रिंटेड केस तैयार किया है। इस मिनी लैपटॉप में 128x 64 पिक्सल का OLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही, इस छोटे से लैपटॉप में ATtiny 1614 मिनी कंट्रोलर दिया गया है। पावर के लिए इसमें 300 mAh की बैटरी दी है। लैपटॉप में TP 5400 बैटरी चार्जर भी दिया गया है, जिससे इसे चार्ज भी किया जा सकता है। खास बात यह है कि इस मिनी लैपटॉप में यूज़र स्नेक, लुनर लैंडर और टेट्रिस जैसे गेम भी खेल सकते हैं।
- Advertisement -