- Advertisement -
नई दिल्ली। सोशल मीडिया (Social Media) पर किसी भी अजीब चीज के वायरल (Viral) होते देर नहीं लगती एक ऐसा ही वीडियो (Video) सामने आ रहा है जिसमें एक बॉलर के अजीब तरीके के बॉलिंग स्टाइल ने हर किसी को हंसने पर मजबूर किया है। ये वीडियो श्रीलंका (Sri Lanka) के 21 साल के स्पिनर केविन कोथिगोडा का हैं। उनके बॉलिंग के स्टाइल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है।
#NewFavePlayer Kevin Koththiigoda. Consonant in a blender pic.twitter.com/9EmOBFuNOW
— Paul Radley (@PaulRadley) November 16, 2019
वायरल वीडियो में देखा जा सकता हैं कि कैसे ये बॉलर अजीब तरीके से बॉलिंग (Balling) कर रहा है। ये बॉलर बॉलिंग के दौरान अपने शरीर को बुरी तरह से मोड़ लेता है। बॉलिंग का ये अंदाज आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। गॉल के रहने वाले केविन के कोच धमिका सुदर्शन ने उनकी बॉलिंग एक्शन की तुलना दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर पॉल एडम्स से की है। केविन इन दिनों अबु धाबी टी-10 लीग में बंगला टाइगर्स के लिए खेल रहे हैं। हालांकि केविन ने कहा है कि उन्होंने कभी भी एडम्स को गेंदबाजी करते नहीं देखा और उनके बॉलिंग एक्शन पर तभी नजर डाली, जब उनसे तुलना की गई थी।
- Advertisement -