- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस (Himachal Pradesh youth congress) अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि 20 अगस्त को पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी (Former PM Late Rajiv Gandhi) के जन्मदिवस पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों पर रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि शिमला जिला में प्रदेशाध्यक्ष व जिले के सभी प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में रिज पर सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर (Blood donation camp) का आयोजन किया जाएगा।
इसी तरह अन्य जिलों में रक्तदान शिविरों को सफल बनाने के लिए जिलावार जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसमें सोलन (Solan) जिला के लिए विकास काल्टा, सुशील चौधरी, प्रदीप धीमान, निशांत माकोल, राजेंद्र ठाकुर व अमित ठाकुर, सिरमौर (Sirmaur) जिला के लिए ओपी ठाकुर, अतर कपूर, इंजार अलि, सुभाष चौधरी, यशवंत ठाकुर, विक्रम कंवर, विनोद कंठ व प्रदीप सूर्य को दायित्व सौंपा है।
बिलासपुर जिला का जिम्मा अशीष ठाकुर, रवि ठाकुर, सुधीर सुमन, पवन ठाकुर व गौरव शर्मा, हमीरपुर जिला का सुक्रान्त भाटिया, चंदन राणा, विशाल शर्मा व मनिंदर चंद कटोच, ऊना जिला का अंकुश कालिया, रोहन कालिया, अखिल अग्निहोत्री, सुमित शर्मा, राघव ठाकुर व ईशान ओहरी व कांगड़ा जिला का अमित पठानिया, नरेश कुमर, विजय इन्द्र कर्ण, सौरव ठाकुर, निखिल भारद्वाज व शैशव गौतम को सौंपा है।
इसी तरह चंबा जिला के लिए सुरेश ठाकुर, विवेक महाजन, विनय जरियाल व कपिल भूषण, मंडी जिला के लिए अजय मोदगिल, योगेश पटियाल, राकेश जंबाल, रिंपल चौधरी, अनिल शर्मा व रविंद्र कुमार शिल्ली, कुल्लू जिला के लिए गोविंद शर्मा, विजेंद्र पंडित, रोहित महाजन, प्रवीण ठाकुर, हीरा लाल विभू व भोपाल ठाकुर, किन्नौर जिला के लिए प्रताप नेगी और लाहुल स्पीती (Lahul Spiti) जिला के लिए दोरजे लारजे की ड्यूटी (duty) लगाई है। सभी प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा पदाधिकारी व विधान सभा के अध्यक्ष जिन-जिन जिलों से तालुक रखते हैं, वे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़ कर भाग लें।
- Advertisement -