- Advertisement -
शिमला। हिमाचल (Himachal) में मौसम खराब होने के चलते पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। अधिकतम तामपान सामान्य से 7 से 8 डिग्री नीचे है। अगर 24 घंटे से पहले की बात की जाए तो तापमान आठ से 10 डिग्री के बीच तक गिर चुका है। पांवटा साहिब (Paonta Sahib) का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.0 और ऊना का 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो इसमें कोई बदलाव पिछले 24 घंटे में देखने को नहीं मिला है। अभी यह सामान्य है। सबसे कम न्यूनतम तापमान कल्पा का 3.0 रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) की ताजा अपडेट के अनुसार आज और कल पूरे हिमाचल में बारिश और बर्फबारी आदि की संभावना है। 22 से मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ हो जाएगा। 26 मई तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा (Chamba), कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में 22 और 23 मई को मौसम खराब रहने का अनुमान है। इसके बाद यहां भी मौसम साफ हो जाएगा। पिछले 24 घंटे में कल्पा में 45, रिकांगपिओ में 43, पूह में 26, रोहड़ू और कोटखाई में 25-25, सराहन में 23, पांवटा साहिब में 17, संगड़ाह में 16, रामपुर और नाहन में 13-13, नारकंडा में 11, राजगडढ़ में 10, पच्छाद और पालमपुर में 7-7, कुफरी और सोलन में 6-6, निचार में 4 और कंडाघाट में 3 मिलीमीटर बारिश हुए है।
शिमला का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 11.8 और अधिकतम 17.4, सुंदरनगर का 18.5 और 25.3, भुंतर का 16.9 और 24.1, कल्पा का 3.0 और 14.7, धर्मशाला (Dharamshala) का 15.2 और 23.6, ऊना (Una) का 21.0 और 30.0, नाहन का 19.2 और 26.1, केलांग का 6.3 और 17.2, पालमपुर का 15.0 और 23.5, सोलन (Solan) का 14.6 और 22.2, मनाली का 12.4 और 19.0, कांगड़ा का 19.5 और 28.6, मंडी का 18.1 औऱ 25.2, बिलासपुर का 21.1 और 28.1, हमीरपुर का 21.0 और 27.9, चंबा का 14.0 और 27.4, डलहौजी का 10.5 और 16.1 व कुफरी का 9.1 और 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
- Advertisement -