- Advertisement -
नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी हीरो XPulse 20, XPulse 200T और Xtreme 200S भारत में लॉन्च (Launch) कर दी हैं। इन बाइक्स (Bikes) में दमदार फीचर्स (Features) दिए गए हैं वहीं, बाइक्स की कीमत भी बेहद कम है। इन तीनों बाइक्स की डिलीवरी 10 दिन में शुरू कर दी जाएगी।
हीरो XPulse 200 और XPulse 200T दोनों ही बाइक में 199.6cc का सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। इन बाइक्स में 5 स्पीड ट्रांसमिशन है। जबकि इसका इंजन 18bhp का पावर और 17nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ब्रेकिंग सिस्टम (Breaking System) की बात करें तो XPulse 200 और XPulse 200T के फ्रंट में 276mm डिस्क ब्रेक दिया गया है। इस बाइक के रियर में 220mm डिस्क ब्रेक है। सेफ्टी के लिए इन बाइक्स में सिंगल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है। XPulse 200 और XPulse 200T में हीरो ऐप के साथ ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। बाइक में सभी LED हेडलैंप भी दिया गया है।
कंपनी ने हीरो (Hero) XPulse 200 को 5 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसमें भी Carb वेरियंट में दो कलर ऑप्शन आए हैं, जबकि फ्यूल-इंजेक्टेड वेरियंट में 3 शेड्स लाए गए हैं। वहीं, हीरो XPulse 200T कुल चार कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है। यह बाइक कैंडी ब्लेजिंग रेड, ब्लैक, मैट शील्ड गोल्ड और मैट एक्सिस ग्रे में उतारी गई है।
कीमत की बात करें तो हीरो XPulse 200 के Carb वेरियंट की दिल्ली (Delhi) में एक्स-शोरूम कीमत 97,000 है। XPulse 200 के फ्यूल-इंजेक्टेड वेरियंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.05 लाख रुपए है। जबकि XPulse 200T केवल Carb वेरियंट में आई है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 94,000 हजार है। इसके अलावा, Xtreme 200S की एक्स-शोरूम कीमत 98,500 रुपए है।
- Advertisement -