- Advertisement -
नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट में हुई हिंसा के विरोध में सोमवार को वकील हड़ताल पर हैं। इसी बीच आज कड़कड़डूमा कोर्ट (Karkardooma court) में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हो गई। वकीलों ने एक पुलिसकर्मी को पीट दिया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक किसी मामूली सी बात पर विवाद बढ़ा, जिसके बाद वकीलों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मी को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से पुलिसकर्मी को काफी गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि कुछ लोगों के बीच-बचाव करने के बाद पुलिसकर्मी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
तीस हजारी मामले (Tis Hazari case) के बाद दिल्ली की अदालतों में पुलिस कर्मियों और वकीलों के बीच तल्खियां बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि शनिवार को हुए वकील और पुलिस विवाद के बाद आज पहली बार तीस हजारी कोर्ट खुल रही है। हालांकि वकीलों ने आज की हड़ताल का ऐलान शनिवार को ही कर दिया था। वकीलों द्वारा हड़ताल की घोषणा के बाद भी दिल्ली पुलिस कड़ी निगरानी बरत रही है। तीस हजारी में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प होने की आशंका अब भी बनी हुई है।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें…
- Advertisement -