-
Advertisement
कागजों -फाइलों वाली सरकार
Last Updated on January 5, 2021 by Sintu Kumar
ऊना। हिमाचल में नगर निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर विपक्ष ने एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री लगातार कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का प्रचार कर हैं। वहीं जयराम सरकार पर भी शब्दबाण छोड़ रहे हैं। मंगलवार को नेता विपक्ष ने हरोली में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर जयराम को कागजों व फाइलों वाली सरकार कहा जाए, तो अतिशियोक्ति नहीं होगी। जिससे अफसर भी काफी परेशान हैं। सरकार सुबह फैसला लेती है और शाम को बदल देती है, ऐसी सरकार की चर्चा अफसरशाही से लेकर कर्मचारी भी कर रहे हैं।
मुकेश ने कहा कि जयराम सरकार ने जैसे-तैसे अपने तीन वर्ष बीता लिए है। 2022 में कांग्रेस सरकार आते ही प्रदेश के सिस्टम का सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार में इच्छा शक्ति का अभाव है। फैसला लेने की क्षमता नहीं है। उन्होंने कहा कि अफसरों को फटकार लगाकर कुछ हासिल नहीं होगा।