-
Advertisement
ये हैं दुनिया के अजब-गजब तथ्य, जानें एक ऐसे Planet के बारे में जहां बरसते हैं हीरे
Last Updated on March 3, 2020 by
नई दिल्ली। हमारे आस-पास रोजाना कई ऐसी चीजें होती हैं जिनकी तरफ हम ध्यान नहीं देते, लेकिन दुनिया में कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो बेहद हैरान कर देने वाली हैं। आज इन्हीं सब चीजों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। हीरे के दाम तो आप जानते हैं एक छोटे से हीरे की कीमत ही करोड़ों में होती है लेकिन एक जगह है जहां से आप मुफ्त में हीरे ले सकते हैं। लेकिन ऐसा करना बेहद कठिन है। चलिए जानें क्यों ?
दरअसल, वरुण एक ऐसा ग्रह है, जिसके वायुमंडल में संघनित कार्बन होने के कारण वहां हीरे की बारिश होती है। हालांकि अगर इंसान कभी इस ग्रह पर पहुंच भी जाए तो इन हीरों को बटोर नहीं पाएगा, क्योंकि अत्यधिक ठंड के कारण वो वहीं पर जम जाएगा।
ये भी हैं ध्यान खींचने वाली बातें :
ग्रीनलैंड शार्क धरती का सबसे अधिक समय तक जिंदा रहने वाला कशेरूकीय जीव है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, चार साल पहले पकड़ी गई एक ग्रीनलैंड शार्क की कार्बन डेटिंग से पता चला कि यह लगभग 392 साल पुरानी थी। बाद में पता चला कि इनकी उम्र 512 साल तक हो सकती है।
यह भी पढ़ें: कुंडली में मजबूत एवं दुष्ट ग्रहों को शांत करने के लिए ऐसे करें दान-पुण्य
जर्मनी दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जहां के लोग मेंढकों को सड़क पार कराने में मदद करते हैं। जर्मनी में ऐसे पशु अधिकार कार्यकर्ता भी हैं जो टोड मेंढकों को सड़क पार कराने के लिए पूरा हाइवे ब्लॉक कर चुके हैं। सड़क पार करते समय उन्हें नुकसान से बचाने के लिए, कई संगठनों ने रोडवेज के साथ मिलकर 800 से अधिक बाड़ लगाए हैं।
कहते हैं कि इस धरती पर जितने भी जीव-जंतु हैं, उनकी आयु निश्चित है। यानी उस आयु को पूरा करते ही उनकी मृत्यु हो जाएगी, लेकिन इसी धरती पर एक ऐसा भी जीव है, जो कभी नहीं मरता या यूं कहें कि उसे अमरता का वरदान मिला हुआ है। जेलीफिश दुनिया का इकलौता ऐसा जीव है, जो कभी मरता नहीं है। अगर इसे दो हिस्सों में भी काट दिया जाए, तो इसके दोनों हिस्से दो अलग-अलग जेलीफिश बन जाते हैं।