-
Advertisement
Leopard ने 10 बकरियों और दो गाय को बनाया अपना निवाला, फैली दहशत
Last Updated on February 15, 2020 by Deepak
नाहन। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव सांगना में तेंदुए (Leopard) ने बलवीर सिंह की 10 बकरियों को अपना निवाला बना लिया। बकरियों के अलावा तेंदुआ दो गाय को भी मौत के घाट उतार चुका है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पंचायत प्रधान सांगना देवेंद्र सिंह, अनिल ठाकुर, बंसी राम, प्रदीप ठाकुर, रामलाल व प्रताप सिंह रावत आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में कई तेंदुए घूमते देखे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Mandi: दिन-दिहाड़े लालपरी के नशे में टुन्न मिले थानेदार, DSP ने किया सस्पेंड
उन्होंने सरकार व वन विभाग से शीघ्र इन खतरनाक जानवरों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम उठाने और पिंजरा लगाने की मांग की। सांगना पंचायत के लोगों के अनुसार यह जानवर बच्चों अथवा ग्रामीणों पर भी हमला कर सकते हैं। पंचायत प्रधान व स्थानीय लोगों ने वन विभाग से बकरियों के मालिक बलबीर सिंह को उचित मुआवजा अथवा राहत राशि जारी करने की अपील की। शनिवार को पशुपालन विभाग से तेंदुए का शिकार हुए मवेशियों का पोस्टमार्टम भी करवाया गया। ग्रामीणों ने यहां तेंदुए पकड़ने के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की, ताकि उन्हें इस समस्या से निजात मिल सके।