-
Advertisement
Himachal: दराटी लेकर तेंदुए से भीड़ गई 60 साल की बुजुर्ग, उल्टे पैर भागा तेंदुआ
Last Updated on June 15, 2021 by Vishal Rana
मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में घास काटने गई 60 साल की बुजुर्ग महिला पर तेंदुए (leopard) ने हमला (Attack) कर दिया। एक तरफ तेंदुआ था तो दूसरी तरफ बुजुर्ग महिला। जैसे ही दोनों आमने-सामने हुए तो तेंदुआ कुछ कर पाता, इससे पहले ही महिला ने हाथ में पकड़ी दराटी को हिलाकर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। घटना मंडी (Mandi) जिला के धर्मपुर उपमंडल के तहत आने वाली लौंगणी पंचायत के हुक्कल गांव की है। यहां आज सुबह कुछ महिलाएं घास काटने का कार्य कर रही थीं। इतने में तेंदुए ने यहां दस्तक दे दी। सबसे पहले तेंदुए का सामना 60 वर्षीय बर्फी देवी के साथ हुआ। तेंदुए ने बुजुर्ग महिला (elderly lady) पर हमला किया और उसके हाथ को जख्मी कर दिया, लेकिन बुजुर्ग महिला ने हिम्मत नहीं हारी और दराटी हाथ में लेकर उसका डटकर मुकाबला किया।
यह भी पढ़ें: शिमला पुलिस ने एक घर से बरामद की तेंदुए की खालें व अन्य अंग, बाजार में लाखों है कीमत
इतने में वहीं पर मौजूद अन्य महिलाएं भी हरकत में आईं और जोर-जोर से चिल्लाकर तेंदुए को भगाने में जुट गई। सावित्री नाम की एक अन्य महिला बर्फी देवी के साथ खड़ी होकर तेंदुए का मुकाबला करने लग गई। चिल्लाने की आवाजें सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को वहां से भगा दिया। इसके बाद घायल बर्फी देवी को सरकाघाट अस्पताल (Hospital) ले जाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। महिला के साहस की चारों ओर खूब प्रशंसा हो रही है। वहीं इसकी सूचना वन विभाग धर्मपुर के अधिकारियों को भी दी गई और पुलिस थाना धर्मपुर को भी सूचित कर दिया है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group