-
Advertisement
Himachal : घर में बैठी महिला पर तेंदुए ने कर दिया हमला, बुरी तरह से नोचा
Last Updated on April 13, 2021 by Vishal Rana
कुल्लू। हिमाचल के जिला कुल्लू (Kullu) के आनी में एक महिला पर तेंदुए (Leopard) ने हमला कर दिया। इस हमले (Attack) में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। हादसा उपमंडल के चैहणी में हुआ है। महिला के शोर मचाने पर तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल की तरफ भागा। एसपी कुल्लू (SP Kullu) गौरव सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद करीब एक बजे जब मालतू देवी पत्नी पलस राम निवासी गांव चौहणी डाकघर खुन्न तहसील आनी, जिला कुल्लू अपने आंगन में बैठी हुई थी। उसी समय तेंदुए का बच्चा जंगल से मालतू देवी पर झपट गया और महिला को बांए बाजू से काटा। महिला और लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए निजी गाड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आनी लाया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group