- Advertisement -
शिमला। शिमला के चक्कर में डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह तेंदुए का एक बच्चा घुस आया। एक सुरक्षा कर्मी की सूचना पर वन विभाग की टीम ने आकर तेंदुए के बच्चे को बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा।
सुरक्षा कर्मी ईशांत ने तेंदुए के शावक सुबह करीब 9:00 बजे सबसे पहले गुमटी के पास देखा और वन विभाग की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 15 मिनट के बाद शावक को पकड़ने में कामयाब हो गयी।सुरक्षा गार्ड ने जैसे ही शावक को देखा तो वह कुछ समय के डर गया। उसके बाद उसने अपने इंचार्ज अमर सिंह राठौर और वन विभाग की टीम को जानकारी दी।
कोर्ट परिसर में शावक के घुसने की खबर से अधिवक्ताओं और लोगों में हड़कंप मच गया। शावक को देखने के लिए परिसर में काफी भीड़ हो गयी, जिस कारण से वन विभाग को शावक को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शावक अब वन विभाग के कब्जे में सुरक्षित है।
- Advertisement -