- Advertisement -
नाहन। उपमंडल संगड़ाह के तहत सैंज गांव में तेंदुए ने एक पशुपालक की 10 बकरियों को अपना शिकार बना लिया। इससे पशुपालकों में खौफ का माहौल बना हुआ है। जानकारी अनुसार सैंज निवासी आत्माराम की पशुशाला में घुसकर तेंदुए ने बकरियों का मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पशुपालक आत्माराम के घर गौशाला से करीब पांच सौ मीटर दूर है। जब वह बकरियों को जंगल में चराने के लिए गौशाला पहुंचा तो बकरियों को मृत पाया। आत्माराम के अनुसार पशुशाला में 13 बकरियां थी, इनमें से 10 बकरियां को तेंदुए ने मार दिया।
आत्मा राम ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन रक्षक मनिंदर सिंह मौके पर मुयायना करने उनके घर पहुंचे। वन रक्षक ने बताया कि मौके पर पहुंच कर रिपोर्ट तैयार की दी गई है। उन्होने बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि पीडि़त को उचित मुआवजा मिल सके। बता दें कि इन दिनों गिरिपार के कई हिस्सों में तेंदुए का भारी आतंक है। तेंदुआ कई इलाकों में मवेशियों को अपना निवाला बनचुका है। ऐसे में पशुपालकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पशुपालकों को भारी नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।
- Advertisement -