- Advertisement -
leopards caught Gopalpur Zoo गोपालपुर। यहां पर जू से भागे दो तेंदुओं को पकड़ लिया गया है। रेस्कयू के दौरान इनमें से एक तेंदुए ने वन कर्मी पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। तेंदुओ को पकड़ने के लिए विभाग के अधिकारियों ने नाले से लेकर गोपालपुर जू तक मीट के टुकड़े बिखेर दिए।
इनमें से मादा तेंदुआ तो मीट को खाते हुए जू तक पहुंच गई जबकि नर नाले में छिपा था। बताया जा रहा है कि नाले में छिपे नर तेंदुए को पकड़ने के लिए विभाग के कर्मचारी नाले में गए थे। जैसे ही कर्मचारी तेंदुए के आसपास पहुंचे तभी अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद इसे पकड़ कर जू पहुंचाया गया। घायल कर्मी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और उसकी हालत ठीक है।
गौर रहे कि गोपालपुर में स्थित चिडिय़ाघर से दो तेंदुएं भाग गए थे, जबकि एक बाड़े के समीप ही घायलवस्था में मिला था। पहले यहां तीन तेंदुओं के भागने की जानकारी थी। इनमें एक तेंदुआं जू के निकट नाली में मिल गया था। बताया जा रहा है कि यह तेंदुआं कुछ दिन पहले नूरपुर से ही घायलवस्था में लाया गया था। यह तेंदुआं बाड़े में एक नाली के नीचे छिपा हुआ था। उधर एसडीएम अजीत भारद्वाज ने बताया कि तीनों तेंदुए पकड़ लिए गए हैं इनके भागने की जांच की जा रही है। उन्होंने रेस्कयू टीम को शुभकामनाएं दी है।
- Advertisement -