- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस साल स्क्रब टाइफस के मामलों में कमी आई है। 15 जुलाई से 15 अक्टूबर के बीच रहने वाले इस बीमारी के पीक सीजन में यहां IGMC में काफी कम मामले सामने आए। यह जानकारी IGMC की शनिवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई है।
GMC के प्राचार्य डॉ. रवि चंद ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि इस साल पिछले साल की अपेक्षा स्क्रब टायफ़स के कम मामले आए हैं। इस बीमारी का अस्पताल में मुफ्त इलाज किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह रोग एक पिस्सू के काटने से होता है, जिसमें मरीज को काले रंग का दाग पड़ जाता है। इस रोग से बड़े और बच्चों में एक समान लक्ष्ण पाए जाते हैं।
मेडिकल बुलेटिन में प्रशासन ने ब्रैस्ट कैंसर और मिर्गी रोगों के उपचार के बारे में भी बताया गया। महिलाओं को ब्रैस्ट कैन्सर से बचने के लिए तय समय पर शादी करनी चाहिए और नवजात बच्चों को अपना दूध ही पिलाना चाहिए।
- Advertisement -