- Advertisement -
नई दिल्ली। भारतीय सेना (Indian Army) में लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर तैनात अनिल पुरी (Anil Puri) ने फ्रांस (France) की सबसे पुराने साइकिलिंग इवेंट को पूरा करते हुए इतिहास रच दिया। दरअसल पुरी ने 1,200 किलोमीटर साइकिल (Cycle) चलाकर पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस सर्किट पूरा किया और इसी के साथ वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय जनरल बन गए। 56 वर्षीय अनिल की यह उपलब्धि उन लोगों की जुबान पर किसी लगाम से कम नहीं जो ऐसा सोचते हैं इस उम्र में इंसान ज्यादा एक्टिव नहीं रहता। बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने बिना रुके 90 घंटे तक साइकिल चलाते हुए सर्किट पूरा कर लिया है।
यह कारनामा करने के बाद पुरी ने कहा ‘मेरे लिए ये शानदार अनुभव है, इंसानी दिमाग बहुत ही खूबसूरत मशीन है, जिसे उत्साहित बनाए रखने की जरूरत होती है।’ उन्होंने कहा दिमाग को ऊर्जा से भरपूर रखने के लिए हर तीन से पांच साल में हमें अपने शौक को बदलते रहना चाहिए। उन्होंने कहा प्रतिभागियों को रेस के दौरान कई प्वाइंट्स पर 35 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान सहना पड़ता था। जो काफी कष्टदायक होता है। इसी के साथ अलावा दोनों दिशाओं से आने वाली तेज हवाएं शारीरिक धीरज को चुनौती देती है, जिसे पार करना आसान नहीं होता है। लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा, ‘हम भारतीयों पहाड़ी इलाकों पर साइकिल नहीं चलाते हैं जिसकी वजह से अनुभव नहीं है। क्योंकि हमारे शहर ज्यादातर सपाट होते हैं। ऐसे में चढ़ाई के दौरान हम जल्दी थक जाते हैं।
- Advertisement -