- Advertisement -
नई दिल्ली। पीरियड्स (Periods) के दौरान लड़कियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही जो रेगुलर पैड इस्तेमाल किए जाते हैं उनसे बातावरण को भी कई तरह से नुकसान होने का खतरा रहता है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए कोयंबटूर की रहने वाली इशाना ने इसकी पहल की है। इसके तहत वे इको-फ्रेंडली सेनेटरी पैड बनाए हैं। जानिए क्या हैं इनकी खासियत,…
इशाना कोयंबटूर में एक छोटी सी दुकान में 20 अन्य महिलाओं की मदद से इको-फ्रेंडली सेनेटरी पैड बना रही हैं और इन सभी के बीच ख़ास बात यह है कि ये सभी महिलाएं महीने का करीब 5,000 कमा लेती हैं। इशाना नेफ़ैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया और कोर्स ख़त्म होने के बाद उन्होंने किसी बड़े ब्रांड के साथ काम करने के बजाय ग़रीब व ज़रूरतमंद महिलाओं के लिए काम करने का फ़ैसला किया। इन पैड्स की सबसे ख़ास बात ये है कि अन्य हानिकारक पैड्स के मुक़ाबले ये Biodegradable पैड्स रुई की कई परतों से बने हैं और यह पैड्स महिलाओं व वातावरण दोनों के लिए सुरक्षित बने हैं। हम जानते हैं सिंथेटिक पैड्स को Decompose होने में सालभर लग जाते हैं लेकिन यह पैड्स 6 दिन में ही Decompose हो जाते हैं।
- Advertisement -