- Advertisement -
नई दिल्ली। धूल और गर्मी से राहत दिलाने से हर किसी को मानसून (monsoon) का इन्तजार रहता है लेकिन कुछ लोग इस मौसम में होने वाली परेशानियों के चलते इस मौसम का मजा नहीं ले पाते हैं.अगर आपको भी इसी तरह की कोई दिक्कत आ रही है तो आपको हम इसका उपाए बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप इन परेशानियों से बचे रह सकते है और इस मौसम का भी लुत्फ़ ले सकते हैं। दरअसल, बरसात के मौसम में जगह-जगह पानी भर जाता है इसमें वायरल, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी घातक बीमारियां फैलाने वाले मच्छर पनपने लगते हैं, इन बीमारियों से बचने के लिए आप ये तरीके आजमा सकते हैं।
सर्दी-जुकाम- सर्दी लगने से पहले व्यक्ति में सिरदर्द, बदनदर्द, नाक बहना, आंखें लाल होना, छीकें आना, गले में खराश, बुखार, सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। अगर आप भी सर्दी से परेशान हैं या उससे बचना चाहते हैं तो इस मौसम में खूब पानी पीते रहें, इसके अलावा डाइट में विटामिन सी भी शामिल करें।
मलेरिया- इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति में बुखार, सिरदर्द, बदनदर्द, कमजोरी, चक्कर आना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इस बीमारी से बचने के लिए व्यक्ति को पूरी तरह ढके हुए कपड़े पहनने चाहिए। इसके अलावा अपने आसपास साफ-सफाई का भी ध्यान रखें।
डेंगू- डेंगू से हर साल सैकड़ों लोग अपनी जान गवां देते हैं। इस बुखार से पीड़ित व्यक्ति में सिरदर्द, रैशेज, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, ठंड लगना, कमजोरी, चक्कर आने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। डेंगू से पीड़ित व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा लिक्विड डाइट लेनी चाहिए।
चिकनगुनिया- मॉनसून में एडिस मच्छर के काटने से चिकनगुनिया होता है। इस बीमारी के लक्षण डेंगू से मिलते-जुलते होते हैं। सिरदर्द, आंखों में दर्द, नींद न आना, कमजोरी, शरीर पर लाल चकत्ते बनना और जोड़ों में तेज दर्द इस बीमारी के लक्षण हैं।
फीवर- मॉनसून के दौरान यदि व्यक्ति को लगातार फीवर आ रहा हो तो उसे नजरअंदाज करके तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
टाइफाइड- बारिश के मौसम में बाहर का खाना खाने से बचें। घर पर भी बासी खाना न खाएं। इस मौसम में भोजन में बैक्टीरिया जल्दी पनपने लगते हैं। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति का खाना खाने का मन नहीं करता है, उल्टी होना, कमजोरी, सिरदर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि हमेशा ताजा खाना खाएं, खाने को गर्म करके खाएं, पानी को उबालकर पिएं
पीलिया- मॉनसून के दौरान दूषित पानी और भोजन करने से पीलिया का खतरा बढ़ जाता है। पीलिया होने पर व्यक्ति को कमजोरी, पीला पेशाब, आंखों का पीला होना, उल्टी और लिवर की गड़बड़ी जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इस रोग से बचने के लिए उबला हुआ पानी पिएं, घर का पका हुआ भोजन करें
- Advertisement -