- Advertisement -
मनाली। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने मनाली में लाइट एंड साउंड कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। यह घोषणा उन्होंने मनाली विंटर कार्निवाल के शुभारंभ के बाद मनु रंगशाला से अपने संबोधन के दौरान की। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को इसकी समृद्ध परंपराओं, सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है। मनाली के शरद उत्सव में विश्वभर से लाखों सैलानी भाग लेते हैं। इस उत्सव का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है और मनाली भी पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि 163 करोड़ रुपए से बनने जा रही मल निकासी योजना से मनाली शहर और आस-पास के क्षेत्रों को मल निकासी की सुविधा उपलब्ध होगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को प्रदेश और प्रदेश के लोगों से बहुत लगाव है। इसी तरह पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को भी यहां से विशेष स्नेह था और मनाली के समीप प्रीणी में उनका घर भी है। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि अटल सुरंग का निर्माण कार्य इस वर्ष जून माह के अंत तक पूरा हो जाएगा और पीएम नरेंद्र मोदी इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
उन्होंने भेखली (मनाली) में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और भेखली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में विज्ञान कक्षाएं आरंभ करने की घोषणा की। उन्होंने घोषणा की कि गोशाल सड़क पर जीप योग्य पुल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाएं तट पर सड़क सुधार पर पांच करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और मनाली में एक ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। सीएम ने इसके उपरांत मनाली में 3 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रहे नागरिक अस्पताल का शिलान्यास किया। उन्होंने कलथ में 55 मीटर लंबे स्पैन पुल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलचान के भवन का शिलान्यास भी किया।उन्होंने चयाल मनाली में वन विभाग के विश्राम गृह भवन, जगत सुख में ईको पार्क की आधारशिला रखने के साथ-साथ मनाली के लिए 163 करोड़ रुपए से तैयार होने वाली मल निकासी योजना की आधारशिला रखी। उन्होंने बलसारी गांव की 102 वर्षिय महिला थेलबारू देवी को सम्मानित भी किया। वन एवं परिहवन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली नगर में करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाएं समर्पित करने के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया। सांसद, रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य की डबल ईंजन की सरकारों के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश विकास के मामले में देश का सबसे आदर्श राज्य बनने जा रहा है। डीसी डॉ. ऋचा वर्मा ने शरद उत्सव के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
- Advertisement -