-
Advertisement
Atal Tunnel के साउथ पोर्टल में बर्फबारी, वाहनों की आवाजाही बंद
Last Updated on January 23, 2021 by Deepak
मनाली। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में दिन चढ़ने के साथ ही मौसम ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। ठंडी हवाओं के बीच बादलों ने आसमान पर घेरा डाल दिया है। इसी तरह रोहतांग दर्रा, अटल टनल के साउथ पोर्टल (South Portal of Atal Tunnel), धुंधी व उंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। इसके चलते अटल टनल की तरफ वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई है।
यह भी पढ़ें: kullu की गड़सा घाटी के मकान में लगी Fire,जिंदा जल गया एक व्यक्ति
एसपी गौरव सिंह (SP Gaurav Singh) ने आमजन से बर्फीले क्षेत्रों की और ना जाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि बर्फबारी में कोहरा, सड़कों पर फिसलन व हिमस्खलन का खतरा बना रहता है। जिसको ध्यान में रखते हुए ही अटन टनल रोहतांग, कोठी, गुलाबा की तरफ पर्यटकों की आवाजाही रोकी गई है। सुबह से ही लाहुल में हो रही हल्की बर्फबारी (Light Snowfall) के बीच शीत लहर बढ़ गई है। लोग अपने घरों में ही हैं। कुल्लू जिला में भी बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा समूचे प्रदेश में भी मौसम खराब है। धर्मशाला में (Dharamshala) भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को भारी बर्फबारी की चेतावनी दे रखी है। इसी के चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी किया हुआ है।