- Advertisement -
नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा टाटा नैनो (Mahindra and Mahindra Tata Nano) की तर्ज पर एक छोटी कार बना रहा है। इस कार को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भारत में कई लोग सिर्फ शान के लिए गाड़ी खरीदते हैं उनके अनुसार हमें ऐसे वाहन खरीदने चाहिए जिनसे कहीं भी आने-जाने के लिए सुविधा हो। बता दे, टाटा मोटर्स ने नैनो का उत्पादन बंद कर दिया है।
एक कार्यक्रम के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने कहा- ’65-70 किलोग्राम के औसत भारतीय लोग महज एक व्यक्ति के आने-जाने के लिए 1,500 किलोग्राम की कार खरीदते हैं। हमें ऐसे व्यक्तिगत वाहनों की जरूरत है, जो एक व्यक्ति के के लिए पर्याप्त हो। इसे ध्यान में रखते हुए महिंद्रा भी एक छोटी कार तैयार कर रही है, जो जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा- ‘भारत कनेक्टेड कार के मामले में अगुवाई कर सकता है, क्योंकि भारत ने सूचना प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी बहुत काम हो रहे हैं। बैटरियों, चार्जिंग, दोपहिया वाहन, तिपहिया वाहन जैसी श्रेणियों में समर्पित स्टार्टअप लगातार सामने आ रहे हैं।
- Advertisement -