-
Advertisement
हिमाचल में पांच बजे के बाद भी पोलिंग बूथों पर लगी लाइनें
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी पार्टियों (electoral parties) ने वोटरों को रिझाने का खूब काम किया। आज पोलिंग हुई। प्रदेशभर में वोटरों में मतदान करने का क्रेज दिखा। नौजवानों से लेकर सीनियर सिटीजन ने भी खूब रूची दिखाई। सुबह से ही लोग पोलिंग बूथों (Polling Booths) पर जुटने लगे थे। सुरक्षा व्यवस्था की विशेष व्यवस्था की गई थी। वहीं प्रदेश में लगभग 142 पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए थे, जहां केवल महिला कर्मचारियों को ही तैनात किया गया था। वहीं इन बूथों पर सुरक्षा का जिम्मा भी महिला पुलिस कर्मचारियों के हवाले था। ऐसा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। वहीं आज मौसम भी मेहरबान रहा और खिलकर धूप खिली।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में बनाए 142 पिंक पोलिंग बूथ, महिला कर्मचारी निभा रहीं सेवाएं
हालांकि थोड़ी-बहुत शीत लहर जरूर थी मगर यह आड़े नहीं आई। वहीं अस्पताल में दाखिल मतदाता भी मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे। दोपहर के बाद पोलिंग में इजाफा हुआ और पांच तक निरंतर पोलिंग चलती रही। हिमाचल के किसी-किसी पोलिंग बूथ में पांच बजे के बाद भी मतदाओं (ballots) की कतारें देखी गई। वहीं समय अनुसार पोलिंग के आंकड़े भी आते रहे जिनमें यह दिखाया जाता रहा कि किस पोलिंग बूथ में कितनी पोलिंग हुई है। हालांकि कई पोलिंग बूथों पर कतारें अभी लगी हुई थी तो फाइनल आंकड़े अभी आना बाकी थे। वहीं एक जगह पोलिंग के दौरान एक महिला के बेहाश होने का समाचार है। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं सिरमौर (Sirmaur) में पोलिंग करने जा रही महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत होने का भी समाचार है। वहीं पूरे प्रदेशभर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया और किसी भी अप्रिय घटना होने की सूचना नहीं है।
इन विधानसभा क्षेत्रों में 70 फीसदी से ज्यादा हुई वोटिंग
हिमाचल में पांच बजे तक 65.92 फीसदी मतदान हुआ। हिमाचल की 13 विधानसभा क्षेत्रों में पांच बजे तक 70 फीसदी या उससे अधिक वोटिंग हुई है। सिरमौर जिला के शिलाई में सबसे अधिक 17 रेणुकाजी में 76.13 और पच्छाद में 76 फीसदी मतदान हुआ है। इसी तरह से सिराज, सुंदरनगर में 74.74, मंडी में 72.90 प्रतिशत वोट पांच बजे तक डले हैं। कांगड़ा विस क्षेत्र में 71, चौपाल में 70.12, जुब्बल कोटखाई में 79, ठियोग में 71, कसौली में 7251, दून में 75.25 और सुजालपुर में 71 फीसदी मतदान हुआ है।