- Advertisement -
ज्वालामुखी। पुलिस थाने के अंतर्गत पंचायत धनोट के गांव ललवाड़ा में आज शाम को एक महिला द्वारा अपने घर के कमरे में चुनरी के साथ फंदा लगाकर खुदखुशी करने का मामला सामने आया है। पंचायत प्रधान धनोट निर्मला देवी ने संपर्क करने पर बताया कि शाम 6 बजे उन्हें महिला के परिजनों का फोन आया तो वे उनके घर पर गई तो उस समय उन्हें मामले की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मृतका का नाम ममता पत्नी अश्वनी कुमार है, जिसके दो लड़कियां एक चार साल की और एक मात्र आठ माह की है। उसका पति महाराष्ट्र के कोल्हापुर में ब्यूटी पार्लर का काम करता है। मृतका स्वयं मध्य प्रदेश की बताई जा रही है।
महिला ने जब फंदा लगाया तो घर में उसके सास, ससुर व दो बेटियों के अलावा कोई नहीं था। अब क्या वजह रही होगी कि महिला को फंदा लगाकर अपनी जान देनी पड़ी। इसके कारणों का पुलिस पता लगा रही है। मौके पर थाना प्रभारी संदीप कुमार स्वयं दो एएसआई विजय कुमार व पराक्रम सहित पुलिस टीम के साथ रवाना हुए हैं। पुलिस ने फिलहाल 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर बयान दर्ज किए हैं। आगे की जांच पड़ताल की जाएगी, ताकि कारणों का पता चलाया जा सके कि क्यों फंदा लगाया गया है।
- Advertisement -