-
Advertisement
Jairam की सराजघाटी में लीजिए “बर्फ के घर” का मजा
Last Updated on January 17, 2020 by Deepak
मंडी। बर्फ से बने घर में रहने के लिए अब आपको को विदेश नहीं जाना होगा। विदेश की तर्ज पर हिमाचल ( Himachal)में भी बर्फ से बने घर यानी इग्लू( Igloo)बनाए जा रहे हैं। इन इग्लू में रात बिताना हर किसी का सपना रहता है, लेकिन अब आपका यह सपना जल्द पूरा हो सकता है। पर्यटन नगरी मनाली के बाद मंडी की सराज घाटी (saraj valley of mandi distt) के भाटकीधार में स्थानीय युवाओं ने इग्लू का निर्माण किया है। जिसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। भाटकीधार में बनाए गए इग्लू में आठ से दस लोग आराम से बैठ सकते हैं। अभी यहां रहने की तो कोई सुविधा नहीं है, लेकिन आगामी समय में इग्लू में रहने समेत अन्य सुविधाएं देने को लेकर भी स्थानीय युवा योजना बना रहे हैं। इस पहल से मिडल सराज की ओपन वैली नंदेहल-पंदेहल में पर्यटन( Tourism) को चार चांद लग सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Paonta Sahib : साइड न देने पर बाइक चालक ने की दूसरे चालक की पिटाई
वर्तमान में पर्यटन नगरी मनाली में इग्लू बनाए गए हैं। जहां पर्यटकों को हर तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। पर्यटकों को भी यह खूब भा रहे हैं। ऐसा कुछ नया करने की सोच के साथ स्थानीय निवासी मुरारी ठाकुर ने स्थानीय युवकों संग पहली बार घाटी में इग्लू का निर्माण किया। हालांकि यहां अभी तक पर्यटको का आना-जाना नहीं है, अगर यहां के लिए मूलभूत सुविधाएं मिल जाती हैं तो सैलानी यहां का भी रूख कर सकते हैं। भाटकीधार में बने इग्लू का निरीक्षण करने के लिए पर्यटन अधिकारी मंडी( Tourism officer Mandi) खुद मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। उन्होंने घाटी में इग्लू बनाने की सराहना की। बता दें कि इस सुंदर घाटी के बगधींगलू में पैराग्लाइडिंग भी हो रही है। अब इस घाटी में इग्लू का भी निर्माण हो गया है। ऐसे में जल्द यहां पर्यटकों के उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। व इस संबंध में मुरारी ठाकुर ने बताया कि मनाली में उन्होंने इग्लू देखे थे। सराज घाटी में भी भारी बर्फ गिरती है और तापमान माइनस डिग्री पर रहता है।
ऐसे में यहां भी इग्लू का निर्माण संभव था। सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय युवाओं को इग्लू निर्माण के लिए प्रेरित किया और दो छोटे इग्लू बनाए। जिनमें कुछ लोग बर्फ से बने घर का आनंद ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रॉयल तौर पर इग्लू निर्माण सफल रहा है। ऐसे में भविष्य में अब सभी सुविधाओं के साथ इग्लू का निर्माण करने की योजना बनाई जा रही है। इन्होंने राज्य सरकार और सीएम जयराम ठाकुर से इलाके में पर्यटन गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा देने की मांग उठाई है। बता दें कि सराज विधानसभा क्षेत्र सीएम जयराम ठाकुर ( CM Jairam Thakur)का गृह विधासभा क्षेत्र है। सराज में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां पर्यटन को विकसित करने के लिए भी सरकार भी हर संभव प्रयास कर रही है। इसी के साथ अब सराज घाटी में इग्लू निर्माण से पर्यटन क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। जोकि आने वाले समय में पर्यटन में क्रांति ला सकता है।