-
Advertisement
बिग ब्रेकिंग : Corona के बढ़ते संक्रमण के बीच हिमाचल Lockdown
Last Updated on March 23, 2020 by
लेखराज धरटा/शिमला। कोरोना (Corona) के बढ़ते संक्रमण के बीच समूचे हिमाचल को लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया है। चूंकि, हिमाचल (Himachal) में भी दो पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद से ही प्रदेश सरकार इस तरफ ज्यादा गंभीर हो गई है, इसके चलते ही आज हिमाचल सरकार ने ये निर्णय लिया है। सीएम जयराम ने इस बात की जानकारी आज सदन में दी।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरसः Kangra में लॉकडाउन के बाद सरकार का एक और बड़ा फैसला
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मांग उठाई की कारोना के ख़तरे को देखते हुए समूचे प्रदेश को लॉकडाउन किया जाए। सरकार ने बसें बंद कर दी पर कर्मियों को छुट्टी नहीं दी। बड़ी मुश्किल से कर्मी दफ्तरों में पहुंचे। उन्होंने कहा कि मज़दूरों, निज़ी कर्मियों व मनरेगा कर्मियों को दिहाड़ी एडवांस में दी जाए। विशेष पैकेज जारी किया जाए। राशन, गैस व जरूर वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अस्पताल में ज़रूरी बंदोबस्त किए जाएं। टेस्ट मशीन बढ़ाई जाएं। सरकारी विभागों में भी लॉक डाउन किया जाए। ऐसा न हो देरी हो जाए। विपक्ष सरकार के साथ है।
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कारोना पूरी दुनिया मे फैल चुका है। विश्व युद्ध में भी देश इस तरह प्रभावित नहीं हुए थे लेकिन कारोना हवाई यात्रा के माध्यम से ज़्यादा फैला। अब तक हिमाचल में भी 2 मामले पॉजिटिव पाएं गए है। विदेश से 1237 लोग हिमाचल आए जिनको निगरानी पर रखा गया। 28 दिन तक 426 को रखा गया वह अभ ठीक है। अब तक 57 की जांच की गई जिनमें 55 नेगटिव व 2 पॉजिटिव पाए गए। 667 होम आइसोलेशन में व 13 अस्पताल आइसोलेशन में है।
सीएम ने कहा कि जो इसमें सहयोग नही कर रहे हैं। उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई भी की जा रही है। निज़ी कर्मी का कोई वेतन नहीं कटेगा। आईजीएमसी व टांडा में प्रतिदिन 80 टेस्ट करने की सुविधा है। इसके अलावा मंडी व कसौली में टेस्ट की सुविधा केन्द्र से मांगी हैं। सरकार कर्मियों की छुट्टियों व अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करवाने के लिए सरकार ज़रूरी क़दम उठा रही है। ने अफ़वाहों पर ध्यान न देने की अपील की। नवरात्र को देखते हुए बड़े मंदिरों के साथ छोटे मंदिरों को भी बन्द किया जाएगा। शादियों में धाम का आयोजन बाद में कर लें। कांगड़ा में पहले ही लॉक डाउन कर दिया है। आज से पूरे प्रदेश में लॉक डाउन होगा। आगामी आदेशो तक ये आदेश जारी रहेंगे।
अब इसके बाद 31 मार्च तक मात्र जरूरी सेवाओं को ही रियायत दी जाएगी। सड़कों पर आवागमन की अनुमति भी उन्हीं वाहनों को दी जाएगी जो अति आश्वयक सेवाओं को दे रहे होंगे। इसके अलावा बाजार में भी मात्र दैनिक जरूरत की वस्तुओं की दुकानों को ही खुला रखने की अनुमति रहेगी। इससे पहले कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र और उड़ीसा ने भी 31 मार्च तक लॉकडाउन करने की पहले ही घोषणा कर दी हुई है।