- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन (HPEA) का अध्यक्ष लोकेश ठाकुर (Lokesh Thakur) को चुना गया है। वहीं, उपाध्यक्ष विनोद वर्मा व विकाश शर्मा होंगे। महासचिव (General Secretary) के पद का दायित्व तनुज गुप्ता को सौंपा गया है। सचिव (वित्त) का कार्यभार रविंद्र ठाकुर और सचिव (संगठन) का सुरेश शर्मा संभालेंगे। बाकी कार्यकारिणी का चयन एक हफ्ते के अंदर नई बनी कमेटी करेगी। कमेटी का चयन चार साल के बाद किया गया है। कोविड-19 (Covid-19) के चलते चुनावी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की गई। उसी माध्यम से कमेटी का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष लोकेश ठाकुर ने उनके चयन के लिए एसोसिएशन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता लंबित मुद्दों को हल करवाना रहेगी। उन पर जो भरोसा जताया है, उसमें वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
- Advertisement -