-
Advertisement
राणा कपूर के परिवार के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी, बेटी को London जाने से रोका
Last Updated on March 8, 2020 by Vishal Rana
नई दिल्ली। यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर (Rana Kapoor) पर ईडी का शिकंजा कसता ही जा रहा है। अब खबर है कि उनके परिवार के खिलाफ भी लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। उनकी बेटी रोशनी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर लंदन जाने से रोका गया है। इसके अलावा उनके राणा कपूर के दामाद आदित्य के खिलाफ भी लुक आउट सर्कुलर (Look out Circular) जारी किया गया है। बता दें, राणा कपूर 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं।
यह भी पढ़ें: Yes Bank के फाउंडर राणा कपूर ने 2 करोड़ में खरीदी थी प्रियंका गांधी की पेंटिंग्स, BJP ने घेरा
राणा कपूर की पत्नी बिन्दू कपूर और उनकी तीन बेटियां राखी, रोशनी और राधा के नाम पर कई कंपनियां हैं। इन्होंने कथित रूप कई कॉरपोरेट घरानों से रिश्वत ली है। ये रिश्वत कथित रूप से येस बैंक से लोन दिए जाने के एवज में मिला है। कहा जा रहा है कि राणा कपूर ने उन्हें भी लोन दिया है जो इसे भरने के लिए योग्य नहीं थे। शुरूआती जांच में सामने आया है कि राणा कपूर ने 2000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति में निवेश किया था। ये संपत्ति भारत में हैं। प्रवर्तन निदेशालय को शक है कि संपत्तियों में रिश्वत का पैसा लगाया गया था। इसके अलावा यूके में भी सम्पत्तियों का खुलासा किया गया है।